फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक रहेगा बारिश वाला मौसम

Sat, 03 Jan 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के साथ ही मौसम ने फिर करवट बदली। बृहस्पतिवार आधी रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को दिनभर होती रही। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
विज्ञापन


बारिश के चलते जलभराव और जाम ने भी लोगों को परेशान रखा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बिगड़ा मौसम शनिवार को भी परेशान करेगा। इससे तापमान में गिरावट आने और सर्दी बढ़ने की भी उम्मीद है।

जनवरी का पहले दिन मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन शाम होते ही आसमान पर बादल छा गए। मध्य रात्रि में शुरू हुई बारिश ने एकाएक सर्दी बढ़ा दी। शुक्रवार को भी दिनभर बारिश होती रही।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर सहित वेस्ट यूपी में हुई बारिश से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते यह बदलाव आया है। शनिवार को भी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रविवार को बादल छाए रहेंगे। सोमवार से मौसम खुलने का पूर्वानुमान है। बारिश का प्रभाव पूरे सप्ताह रहेगा। इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी आएगी और लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें