एक्ससाइज ड्यूटी में छूट हटने से आने वाले दिनों में टू और फोर व्हीलर महंगे हो जाएंगे। टू व्हीलर में दो से पांच हजार और फोर व्हीलर में 20 से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
वाहनों की कीमतों के बढ़ने का असर इंश्योरेंस और रोड टैक्स पर भी पड़ेगा। पांच जनवरी से वाहनों के नए रेट लागू होंगे। जानकारों का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में छूट हटने से ऑटो सेक्टर में फिर से मंदी आ सकती है। इसका असर बिक्री पर भी पड़ेगा।
नए साल में केंद्र सरकार ने वाहनों पर से एक्ससाइज ड्यूटी में छूट वापस ले ली है। विशेषज्ञों की मानें तो बीते दिसंबर माह में सर्वाधिक वाहनों की बिक्री हुई। कई ग्राहकों ने नए साल के लिए बुकिंग करा रखी थी।
उन्होंने भी रेट बढ़ने से पहले वाहन ले लिया। बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई। आगे अब जनवरी व फरवरी माह में बिक्री कम रहेगी। रोहन मोटर्स के एजीएम एसएन पाठक ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग के बाद जो नई कारें शोरूम में आएंगी, उसी के रेट बढ़ेंगे।
शोरूम में खड़ी पुरानी कार की कीमतें प्रभावित नहीं होगी। कीमतें भी 20 से 50 हजार रुपये तक बढ़ेंगी। संभावना है कि कंपनियां सेल गिरने से बचाने के लिए नई स्कीम शुरू करें। वैसे दिसंबर में अभूतपूर्व बिक्री हुई है।