फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, वायु गुणवत्ता में भी हुआ सुधार

Sun, 25 Aug 2019 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश का लुत्फ उठाते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं इस बारिश ने दिल्लीवासियों को सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा भी मुहैया कराई। बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक 81 पर दर्ज किया गया, जिसे अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इस बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को भी मानसून का येलो अलर्ट जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार शाम साढ़े 5 बजे तक दिल्ली में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। देर शाम को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। यदि बारिश तेज होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में उमस का स्तर भी लगभग 95 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार को दिल्ली में मानसून के येलो अलर्ट जारी रहने की संभावना है। इस बीच भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली में बेहद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से फिर बारिश का सिलसिला जारी हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें