फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर बाद NCR में थमेंगी बारिश

Wed, 12 Mar 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मंगलवार को कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी यूपी में भी बारिश के साथ कुछ जगह ओले भी गिरे। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कई केंद्रों पर भारी बर्फबारी तो उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की बर्फबारी और बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दोपहर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी के साथ कुछ जगह ओले गिरने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम यूपी में भी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। दोपहर बाद मौसम सुधरेगा। दिन व रात के तापमान में मामूली वृद्धि होगी।

पढ़ें: आंधी-बारिश के चलते गाजियाबाद की बिजली गुल

साथ ही, 15 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर बहुत अधिक यहां नहीं पड़ेगा। उधर, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 26.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई तो दिनभर में एक मिलीमीटर से भी कम बारिश हुई। हालांकि, एनसीआर के कुछ केंद्रों पर बारिश अधिक रही। हवा में नमी की मात्रा 59-85 फीसदी के बीच रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें