राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम ने थोड़ी करवट ली है और दोपहर के बाद से कई जगह फुहारें पड़नी शुरू हो गई। पश्चिम विक्षोभ के चलते दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आई।
बुधवार को मौसम विभाग ने कहा था कि आने वाले 48 घंटे में मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिल्ली एनसीआर समेत इससे सटे राज्यों चंडीगढ़, हरियाणा और पहाड़ों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।
इससे अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को दिल्ली एनसीआर में जहां ठंडी हवा के साथ बारिश की बूंदें भी पड़ीं। बुधवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी भी हुई थी।