रविवार को दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। सुबह से ही बादल छाए रहने के बाद बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी।
रविवार सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है।