फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश ने धोया प्रदूषण, खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंची हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से प्रदूषण में हल्की राहत मिली है। ऐसे में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 111 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 194 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 180, गुरुग्राम में 167 और नोएडा में 147 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 126 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।
विज्ञापन

शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 154.7 और पीएम2.5 की मात्रा 57.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें