नई दिल्ली। वर्ल्ड पार्किंसंस डे के मौके पर शनिवार को एम्स में वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्किंसंस रोग के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके बारे में सही जानकारी देना था। विभाग की ओर से मूवमेंट डिसऑर्डर के विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष दास और डॉ. इलावरसी ए ने इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।डॉ. अनिमेष दास ने बताया कि अप्रैल महीने को पार्किंसंस जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है और इसी के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ब्यूरो