फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हुई सीजन की रिकॉर्ड बारिश, एनसीआर में आज फिर होगी हल्की बौछार

Tue, 05 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश के बाद शाम का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार रात को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 45.2 मिमी बारिश हुई। 
विज्ञापन


जो इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश है। इसकी वजह से 1 जून से 4 जुलाई तक कुल 115 मिमी बारिश रजिस्टर की गई। यह सामान्य से 37 फीसदी अधिक है। जून के अंतिम दिन तक बारिश सामान्य से नीचे चल रही थी। दिल्ली में रविवार से सोमवार सुबह के बीच सबसे अधिक बारिश 66 मिमी रिज केन्द्र पर हुई। 

दिल्ली में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 24.8 डिग्री तो अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 66-100 फीसदी के बीच रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में 5-6 जुलाई को शाम को होगी हल्की बारिश

कई इलाकों में रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव हुआ अैर सोमवार सुबह तक भी ट्रैफिक में दिक्कत झेलनी पड़ी।उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों की बात करें तो उत्तराखंड में कई जगह, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह बारिश या बर्फबारी हुई। 

मैदानी इलाकों की बात करें तो यूपी, हरियाणा और दिल्ली के कुछ केन्द्रों पर ही हल्की बारिश रजिस्टर की गई। अधिकतम तापमान पश्चिम यूपी, हरियाणा, दिल्ली उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर में 5-6 जुलाई को दिन में कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजी के बाद शाम को कुछ जगह हल्की बारिश याबौछार की भविष्यवाणी की है। उसके बाद 7-8 जुलाई को भी हल्की बारिश होगी। इसके बाद अगले दो दिन बादलों की आवाजाही के बीच हल्की फुहार की भविष्यवाणी की गई है। इतना ही नहीं 6 जुलाई से 8 जुलाई के बीच पूरे उत्तर पश्चिम भारत में फिर से बारिश बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें