फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, 25 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 20 Jul 2026 08:58 PM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 21 व 22 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। 21 को हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है।
विज्ञापन
Weather Update - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को 10 दिन बाद हुई बारिश ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव व लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला, जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों व यात्रियों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। सफदरजंग मानक केंद्र में शाम 5:30 बजे तक 7.2 एमएम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-4 और अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री की गिरावट आई है।

विभाग ने 21 व 22 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। 21 को हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। 22-23 को भी बादल व हल्की बारिश रहेगी, जबकि 24-25 को मौसम में सुधार के बावजूद बादल बने रहेंगे। अधिकतम तापमान 31-34 व न्यूनतम 21-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

बारिश से दिल्ली की रफ्तार थमी, कई इलाकों में लगा लंबा जाम
सोमवार को हुई बारिश ने जहां दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं कई इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और वाहनों की धीमी रफ्तार से सुबह और शाम के समय कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया।

सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड, धौलाकुआं, नारायणा, द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर, नवादा, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, रोहिणी, आजादपुर, पीरागढ़ी और पंजाबी बाग शामिल रहे। कई जगहों पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
विज्ञापन

यूपी के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 'अत्यधिक भारी वर्षा' की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 से 25 जुलाई तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें