फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर बरसेंगे मेघ: दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, यलो अलर्ट किया जारी, अगले छह दिन छाए रहेंगे बादल

Tue, 11 Aug 2026 05:11 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आईएमडी ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। अगले छह दिन भी हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को तेज धूप के बाद दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। अब मंगलवार यानी आज भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में शिवरात्रि पर मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकलने वाले श्रद्धालुओं को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक केंद्र पर शाम 5:30 बजे तक चार मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में ही यहां 233.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिमी से अधिक है।

सुबह से दोपहर तक ज्यादातर इलाकों में बारिश
आईएमडी के अनुसार मंगलवार सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। शाम और रात में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम को देखते हुए घर से निकलने की सलाह दी गई है।

12 अगस्त को दोपहर से शाम के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 13 और 14 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 15 अगस्त को सुबह से दोपहर और शाम के बीच अलग-अलग समय पर बारिश हो सकती है। 16 अगस्त को भी दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

अगले छह दिन 32 से 35 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान
अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रुक-रुककर बारिश और बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रह सकता है। हालांकि, जलाभिषेक के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं को बारिश को देखते हुए छाता और अन्य जरूरी सामान साथ रखने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें