पहले जताई थी तीन दिन बारिश
इसके अलावा, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया है। मौसम विभाग ने पहले तीन दिन बारिश की संभावना जताई थी लेकिन अब रविवार तक ही बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बीते साल की तुलना में जनवरी 2026 अधिक ठंडा रहा। औसतन अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, साल 2025 में 21.1 और 8.5 रहा था।
दिन में गर्मी तो शाम को लगी सर्दी
शनिवार को सुबह की शुरूआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिन में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इससे लोगों को राहत मिली। शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इससे लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
कुछ ऐसा रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 68 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 7.7, आया नगर में 6.6, लोधी रोड में 7.1 और पालम में 8.1 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
कुछ ऐसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, पहली फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में दो फरवरी को यह 11 से 13 डिग्री, तीन फरवरी को 10 से 12 डिग्री और 4 फरवरी को 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 4 से लेकर 6 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति में सर्द हवाएं चलेंगी।