फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने वाला है: दिल्ली-NCR, हरियाणा और राजस्थान में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Tue, 09 Jun 2026 07:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुग्राम और मानेसर में बारिश की संभावना है। हरियाणा के हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में भी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले दो घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हल्की गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।

विज्ञापन

किन इलाकों में बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुग्राम और मानेसर में बारिश की संभावना है। हरियाणा के हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में भी बारिश हो सकती है। मतानहेल, झज्जर, फर्रुखनगर, कोसली, रेवाड़ी और नूंह भी प्रभावित होंगे। राजस्थान के भिवाड़ी और खैरथल में भी मौसम बदलेगा। इन सभी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।




 
विज्ञापन

मानसून के बेहतर संकेत
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ समेत आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह मानसून के लिए बेहतर संकेत है। वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बन रहा है। इसके असर से आने वाले 11 जून और 12 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के क्षेत्रों में दोपहर और रात के समय 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही हल्की बारिश भी होगी। इसके असर से तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है। साथ ही लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें