फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 49.6 मिमी बारिश से दिल्ली बनी दरिया, गुरुग्राम बना तालाब, सड़कों पर लगा लंबा जाम

Tue, 28 Aug 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : ani
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश ने कुछ ऐसा कहर ढाया है कि दिल्ली दरिया बन गई है और गुरुग्राम की सड़कें तालाब। गुरुग्राम में आज सुबह 3:30 बजे से ही बारिश हो रही है जिससे साइबर सिटी का हाल बेहाल हो गया है। तस्वीरों में जो आप सड़कों का हाल देख रहे हैं वह गुरुग्राम की है। कुछ घंटों की बारिश में दिल्ली-एनसीआर की सड़कों का जो हाल होता है वह प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है। दिल्ली और गुरुग्राम दोनों ही मेट्रो शहर हैं। एक देश की राजधानी है और दूसरी साइबर सिटी के नाम से जानी जाती है। हर बार जब यहां बारिश होती है तो कुछ ऐसा ही हाल हो जाता है। (सभी फोटोः शाहनवाज आलम/एएनआई)
विज्ञापन

2 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : ani
भारतीय मौसम विभाग के उपनिदेशक एआरएस सांगवान के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन में 49.6 मिमी बारिश हुई। उनके अनुसार रात 2 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई थी। इसके बाद भोर में 4 से 8 बजे तक भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना

3 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : शाहनवाज आलम
गुरुग्राम में रात 03.30 बजे से झमाझम बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो चुका है। खेड़की दौला से लेकर सिग्नेचर टावर तक हाईवे पर 10 km लगा लंबा जाम लग गया है।  जलभराव के कारण डीपीएस स्कूल छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं अन्य स्कूलों ने अपना समय बदल दिया है। (फोटोः शाहनवाज आलम)

4 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : ani
लंबे जाम के कारण घंटों से गाड़ियां सड़कों पर फंसी हैं। इस जाम को देखकर 2016 में गुरुग्राम में लगा जाम याद आ जाता है। दिल्ली-जयपुर-मुंबई हाईवे पर भी भारी जाम देखा गया। ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर एडवाइजरी जारी कर कहा है कि उन इलाकों से न गुजरें जहां पानी भरा है।
विज्ञापन

5 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : शाहनवाज आलम
वहीं बीती रात को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के चलते दिल्ली के साथ ही कई इलाकों में जल जमाव की समस्या देखी गई। वहीं केंद्र सरकार के एक आंकड़े के मुताबिक इस साल मानसूनी बारिश और बाढ़ की वजह से 1200 लोगों की जान जा चुकी है। (फोटोः शाहनवाज आलम)
विज्ञापन

6 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : शाहनवाज आलम
देशभर में इस साल मानसूनी बारिश और बाढ़ से अब तक 1200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि आठ राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 1276 लोगों की मौत हुई है, इसमें से केरल में सबसे ज्यादा 443 लोग मारे गए हैं। (फोटोः शाहनवाज आलम)
विज्ञापन

7 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : शाहनवाज आलम
मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रेस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक, केरल में 443 लोग मारे गए। उत्तर प्रदेश में 218, पश्चिम बंगाल में 198, कर्नाटक में 166, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 49 और नगालैंड में 11 लोग मारे गए। इन राज्यों में 37 लोग लापता हैं, जबकि 349 लोग घायल हुए हैं। (फोटोः शाहनवाज आलम)

8 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : सोशल मीडिया
कई जिले प्रभावित : एनईआरसी के मुताबिक आठ राज्यों के 136 जिलों में कुल 54.11 लाख लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें से केरल के 14 जिलों में 14.52 लाख, यूपी के 18 जिलों में 2.92 लाख, असम के 23 जिलों में 11.47 लाख और कर्नाटक के 11 जिलों में 3.5 लाख लोग इसकी चपेट में आए। (फोटोः सोशल मीडिया)

9 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : सोशल मीडिया
फसल भी बरबाद : प्राकृतिक आपदा से केरल में 43.737 हेक्टेयर कृषि भूमि बरबाद हुई है। वहीं यूपी में 49,053 हेक्टेयर, पश्चिम बंगाल में 48,552 हेक्टेयर, असम में 27,930 हेक्टेयर और कर्नाटक में 3,521 हेक्टेयर कृषि भूमि बरबाद हुई है। (फोटोः सोशल मीडिया)
विज्ञापन

10 of 10
rain in delhi ncr - फोटो : सोशल मीडिया
अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना
अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र समेत एक दर्जन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मौसम विभाग के बुलेटिन का हवाला देते हुए कहा है कि उत्तर पूर्वी राज्यों के अलावा झारखंड और राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गोवा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। एनडीएमए ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। (फोटोः सोशल मीडिया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें