फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में झमाझम बारिश, सचिवालय में भरा पानी, गर्मी से मिली राहत

Fri, 13 Jul 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश होने से सचिवालय में भरा पानी - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए थे और लोगों को इंतजार था कि कब बारिश आए और उन्हें उमस व गर्मी से राहत मिले। शुक्रवार दोपहर आखिरकार वह समय आ ही गया और बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को भिगो ही दिया। दिल्ली में इतनी भीषण बारिश हुई कि सचिवालय की इमारत लीक करने से अंदर पानी भर गया है।

विज्ञापन

इससे पहले से ही ठंडी हवाएं चल रही है। बारिश व हवा से तापमान में गिरावट आई है। वहीं पंजाब में भी आज तेज बारिश हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अब तक सामान्य बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं, देश के पूर्व-पश्चिम और कुछ उत्तरी हिस्सों में कई जगह भारी वर्षा के कारण कई नदियों का प्रवाह प्रचंड हो गया है। गांव, कस्बे और शहर जलमग्न हैं।

मुंबई में बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है वहीं राजस्थान के झालावाड़ में भी बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून की गतिविधि पश्चिम से दक्षिण की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवात भी बन रहा है, जिससे 13 से 15 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत हिमालयी राज्यों और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें