फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पूरे सप्ताह भीगेगी दिल्ली; 6 अगस्त से यलो अलर्ट की चेतावनी

Sun, 04 Aug 2024 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विभाग के मुताबिक रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में पूरे सप्ताह बारिश के आसार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं, विभाग की ओर से छह अगस्त से यलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

राजधानी में शनिवार शाम को साढ़े पांच बजे तक 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, मयूर विहार में सबसे ज्यादा एक एमएम बारिश दर्ज हुई। सुबह के समय मौसम साफ रहा और दोपहर में अच्छी धूप खिली, जिस कारण दिन में उमस के साथ गर्मी भी महसूस हुई। शाम होते ही कुछ इलाकों में मौसम बदला, जबकि कुछ जगहों पर दिन में ही बारिश होने से उमस की स्थिति बनी। 
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग ने नौ अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें