फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, गरज और चमक के साथ राजधानी में बारिश की संभावना

Fri, 14 Mar 2025 04:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों में राजधानी दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों में राजधानी दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है, कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई है। कई इलाकों में हल्की बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है।  

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। गाजियाबाद के कुछ इलाकों में बारिश हुई।



इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहे। इसके बावजूद बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण सुबह भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन

तीन दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 17 मार्च को तो अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा। 18 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें