फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में होली पर सुरक्षाबल मुस्तैद, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मस्जिदों में अदा की गई नमाज

सार

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने जामा मस्जिद क्षेत्र के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने आज जहांगीरपुरी इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के मौके पर राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबल तैनात किया गया है। डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि होली पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने जगह-जगह अपने स्टाफ को तैनात किया है और बैरिकेड्स लगाए हैं, आज जुम्मा की नमाज भी है हमने सभी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी को कोई परेशानी न हो। 

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एम हर्षवर्धन ने बताया कि उचित व्यवस्था की गई है, सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है। अभी तक कोई समस्या नहीं हुई है हमारे वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर कर्मचारियों से मिल रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने जामा मस्जिद क्षेत्र के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने आज जहांगीरपुरी इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन



 

शांति भंग करने पर कार्रवाई की जाएगी

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने बतया कि हमने कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी जिम्मेदार और समझदार लोगों से संपर्क स्थापित कर लिया था, अगर कोई शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


 

मदीना मस्जिद ख्याला के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात

होली और जुमे के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली में मदीना मस्जिद ख्याला के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।

मस्जिद फ़तेहपुरी में नमाज़ अदा करते श्रद्धालु

दिल्ली में रमज़ान के दूसरे जुमे के अवसर पर मस्जिद फ़तेहपुरी में नमाज़ अदा करते श्रद्धालु, वहीं मस्जिद फ़तेहपुरी के बाहर मौजूद दिल्ली पुलिस के जवान
विज्ञापन

जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करते श्रद्धालु

रमज़ान के दूसरे जुमे के अवसर पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करते श्रद्धालु

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें