फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी मुश्किल, जाम से बेहाल हुआ शहर

Mon, 24 Aug 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल गुड़गांव में जलभराव से निपटने के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं है। रविवार रात हुई बारिश से सोमवार सुबह तक जगह-जगह जलभराव रहा। हीरो होंडा चौक पर पानी जमा होने से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन


राजीव चौक से इफको चौक तक हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस को कई जगहों पर डायवर्जन भी करना पड़ा। फिर भी लोग पूरे दिन जाम से जूझते रहे।

रविवार रात करीब 12 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार मौसम तो खुला रहा, मगर हाईवे और अन्य इलाकों में निकासी की व्यवस्था न होने से पानी जमा रहा। नेशनल हाई-वे से लगी सर्विस रोड पर जगह-जगह दो से तीन फुट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

घंटों लगा रहा लंबा जाम

शंकर चौक, सिग्नेचर टावर, झाड़सा चौक, नाहरपुर रूपा, खांडसा अनाज मंडी, हीरो होंडा चौक के आस-पास सर्विस रोड पर दिन भर जाम रहा। वाहनों का पूरा चक्का पानी में डूब रहा था।

सड़कों पर बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना रहा। जलभराव के चलते हीरो होंडा चौक से लेकर एक किलोमीटर की दूरी में दोनों तरफ की सर्विस रोड पर चौड़े गहरे गड्ढे बन गए हैं।

जिसमें वाहन फंसते नजर आ रहे थे। डीएलएफ से पुराने आधे घंटे का सफर पूरा करने में लोगों को दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। कई जगह ट्रैफिक पुलिस के न होने से भयंकर जाम लग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें