फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच माउंटेन बाइकिंग का कुछ यूं लुत्फ उठाया

Sun, 01 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित मांगर वन क्षेत्र में रविवार को फायरफॉक्स द्वारा माउंटेन बाइकिंग रेस ‘फर्स्ट स्टॉर्म’ का आयोजन किया गया। एक्सपर्ट ग्रुप की महिला कैटेगरी में गुड़गांव की अनिता ग्रोसर ने जीत हासिल की। पुरुष कैटेगरी में दिल्ली के प्रतिभागी विजेता रहा।
विज्ञापन


रविवार सुबह से हो रही बारिश के बावजूद साइकिलिंग के दीवाने यहां जुटने लगे थे। बारिश ने थोड़ी खलल जरूर डाली, लेकिन साइकिलिंग के दीवानों के हौसले पस्त नहीं हुए। कीचड़ भरे रास्तों से गुजरते हुए प्रतिभागी अपनी जीत को ओर बढ़ रहे थे। देश भर से इसमें करीब 200 प्रतिभागियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश की वजह से 130 के करीब प्रतिभागी ही पहुंच पाए।

इसमें गुड़गांव, फरीदाबाद, दिल्ली, लुधियाना, पुणे, मुंबई समेत अन्य शहरों से आए प्रतिभागियों ने दो श्रेणी में हिस्सा लिया। इसमें एक्सपर्ट माउंटेन बाइकर के अलावा शौकिया तौर पर साइकिलिंग करने वाले प्रतिभागी भी शामिल हुए। पेशेवर बाइक सवारों ने निधारित 42 किलोमीटर में से 29 किलोमीटर की दूरी तय कर तीन लाख रुपये पुरस्कार जीते। फायरफॉक्स बाइक्स के प्रबंध निदेशक शिव इंदर सिंह ने बताया कि यह चौथी बार यहां आयोजित की जा रही है। बाइक प्रेमी इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें