फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले BSF जवान की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 01 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर-फर्रू खनगर के बीच बाइक सवार बीएसएफ जवान की दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार वालों की ओर से रविवार सुबह उसे सिविल अस्पताल झज्जर लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


झज्जर के जहादपुर गांव निवासी जितेन्द्र (28) पुत्र दयानंद बीएसएफ में तैनात है। शनिवार की शाम साढ़े सात बजे वह अपनी बाइक से सिवाड़ी गांव में राजमिस्त्री के लिए निकला था, पर रात में वापस घर नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो सिवाड़ी की झाणी के पास उसकी बाइक एक किनारे, जबकि जितेंद्र एक किनारे पड़ा मिला।

परिजनों की ओर से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फर्रुखनगर पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम का मौके पर निरीक्षण कराया। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार दोनों की रिपोर्ट आने के बाद परिजन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


जितेन्द्र बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात था। उसके पिता दयानंद बीएसएफ से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दयानंद के तीन बेटे हैं। जितेन्द्र इनमें से बड़ा था। नौ मार्च को उसकी शादी थी। शादी के लिए वह छुट्टी को लेकर आया हुआ था। गांव में उसके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के लिए वह राजमिस्त्री से मिलने फर्रूखनगर आया था।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। जिस स्थान पर उसकी बाइक मिली है, उस पर वाहनों का आना-जाना बहुत कम रहता है। उसक ी बाइक पर किसी मजदूर के होने की बात कही जा रही है। जो अब तक सामने नहीं आया है। उसके मिलने के बाद पूरी तस्वीर और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें