फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश-हवा से साफ हुई फिजा, एक्यूआई संतोषजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तेज हवा और बारिश के बाद राजधानी की हवा में सुधार दर्ज किया गया है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है और मंगलवार की तुलना में 21 अंकों की गिरावट दर्शाता है। एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 123 दर्ज हुआ। वहीं फरीदाबाद में 111, ग्रेटर नोएडा में 90 और गुरुग्राम में 80 एक्यूआईरहा। नोएडा की हवा सबसे साफ रही, जहां एक्यूआई 75 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व दिशा से चली, जिससे प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ। शाम चार बजे पीएम10 का स्तर 72.7 और पीएम2.5 का स्तर 35.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सीपीसीबी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें