रविवार रात आंधी के बाद देर तक चली तेज हवा और बरसात से दादरी, रबूपुरा, जेवर और दनकौर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देहात के इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। सोमवार को दोपहर बाद तक आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं ग्रेटर नोएडा में दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
रविवार रात में करीब नौ बजे अचानक तूफानी हवा चलने और बरसात से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में दो घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि दादरी, रबुपुरा, जेवर और दनकौर के इलाकों में बिजली की लाइन प्रभावित रही।
कई स्थानों पर तार और खंभे टूट गए, जिससे सारी रात बिजली की आपूर्ति बंद रही। सोमवार सवेरे बिजली की लाइनों को दुरुस्त करने के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकी।
दादरी, दनकौर, जेवर और रबूपुरा में सोमवार को दोपहर बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। विभाग के अधिकारियों को कहना है कि तूफानी हवा के चलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। लाइनों को दुरूस्त कर सप्लाई शुरू कर दी गई है।