दिल्ली-एससीआर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। कई जगह से सूखे ओले गिरे हैं, बारिश बाद में हुई। ओले गिरने से आलू और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
हापुड़ जिले में मोदीनगर रोड पर बदनौली और कैली गांव के पास सुबह अचानक सूखे ओले गिरने लगे। यह देख लोग हैरान रह गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
इसके बाद हापुड़ -किठौर रोड पर अतराड़ा और टयाला गांव में पहले सूखे ओले गिरे। इसके बाद मूसलाधार बारिश हुई। गुरुवार की सुबह हुई भारी ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
अतराड़ा के ग्राम प्रधान देवेंद्र त्यागी ने बताया कि बारिश से पहले ओले गिरे, इससे लोग चौंक गए। खेतों में काम कर रहे किसान भी ओले से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।