फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया अलर्ट: दिल्ली-NCR, हरियाणा-राजस्थान में अगले दो घंटे में बरसेंगे बादल, 50 की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tue, 30 Jun 2026 05:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन

इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

हरियाणा और राजस्थान में भी गिर सकती हैं राहत की बूंदें
वहीं, हरियाणा के रेवाड़ी तथा राजस्थान के खैरथल और कोटपूतली क्षेत्रों में अगले दो घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, हल्के गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने की ये अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें