फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: अनारक्षित और स्लीपर श्रेणी वाली चलेंगी ट्रेनें, गर्मियों की छुट्टियों में भीड़भाड़ से मिलेगी राहत

Tue, 15 Apr 2025 05:21 AM IST
विजय पुंडीर नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी की छुट्टी की दौरान हर कोई सैर-सपाटे के लिए निकलता है। लिहाजा ट्रेन में दबाव बढ़ जाता है। नियमित ट्रेनें पहले से बुक हो जाती है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म और स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करना भी भारी पड़ता है।
विज्ञापन
Train Demo - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में इस साल ट्रेन से यात्रा करने वालों को ज्यादा भीड़ भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए अधिक संख्या में अनारक्षित और स्लीपर श्रेणी वाली ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ज्यादा संख्या में नई कोच का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी की दौरान हर कोई सैर-सपाटे के लिए निकलता है। लिहाजा ट्रेन में दबाव बढ़ जाता है। नियमित ट्रेनें पहले से बुक हो जाती है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म और स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करना भी भारी पड़ता है। ऐसे में रेलवे ने एक्शन प्लान के तहत अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है। इसमें ज्यादातर ट्रेन पूर्वांचल की तरफ चलेंगे। इसके अलावा माता वैष्णो देवी समेत अन्य तीर्थ स्थलों के लिए चलेंगी।  

आनंद विहार-भागलपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे ने आनंद विहार-भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाकर 1750 बर्थ उपलब्ध कराया है। अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया है। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और स्लीपर श्रेणी की ही कोच की व्यवस्था की गई है। हालांकि वातानुकूलित ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा, लेकिन अपने-अपने गंतव्य तक यात्री आसानी से पहुंच सकेंगे। ट्रेन संख्या 04412 आनंद विहार- भागलपुर 14, 16 और 18 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन संख्या 04411 भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल 15, 17 और 19 अप्रैल को चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार में सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


इसी तरह सामान्य स्लीपर कोच वाली ट्रेन संख्या 04024/04023 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल चलेगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 21 अप्रैल से 10 जुलाई के बीच चलेगी। वाराणसी से दिल्ली के लिए यह ट्रेन 22 अप्रैल से 11 जुलाई के बीच चलेगी।

तीर्थ स्थल के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
छुट्टी के दौरान तीर्थ स्थल जाने वालों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 21 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली 22 अप्रैल से 13 जुलाई के बीच चलेगी। नई दिल्ली से सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी वहीं श्री माता वैष्णो देवी कटरा से मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। एसी, स्लीपर और जनरल कोच वाली यह ट्रेन होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04088/04087 नई दिल्ली - पटना - नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें