फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNUSU Elections: जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन आज, प्रत्याशियों के लिए संगठनों के बीच मंथन जारी

Tue, 15 Apr 2025 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

JNU Student Union Elections: उम्मीदवारों के चयन को लेकर सभी छात्र संगठनों के बीच मंथन जारी है। किसी ने अभी तक उम्मीदवार को लेकर सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। इस साल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 7906 है। इसमें महिला मतदाता 43 फीसदी और पुरुष 57 फीसदी हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन कर सकेंगे। सोमवार दोपहर दो बजे से नामांकन फॉर्म जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई। उम्मीदवार मंगलवार सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक नामांकन कर सकेंगे। वैध नामांकन की सूची बुधवार सुबह दस बजे प्रदर्शित की जाएगी। उसी दिन दोपहर 12 से दो के बीच नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। दोपहर तीन बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के चयन को लेकर सभी छात्र संगठनों के बीच मंथन जारी है। किसी ने अभी तक उम्मीदवार को लेकर सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) नीतीश कुमार को मैदान में उतारने की तैयारी में है। एबीवीपी को मात देने के लिए पिछली बार की तरह इस वर्ष भी वामपंथी संगठनों के बीच गठबंधन को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

आइसा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सहित अन्य संगठनों के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके अलावा बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) सहित कई दूसरे संगठन भी मैदान में हैं। इस साल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 7906 है। इसमें महिला मतदाता 43 फीसदी और पुरुष 57 फीसदी हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें