फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biparjoy Cyclone Impact: चक्रवात की वजह से रेलवे अलर्ट, 76 ट्रेनें निरस्त, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Wed, 14 Jun 2023 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर यात्रियों और ट्रेन संचालन में सुरक्षा के संबंध में एहतियाती उपाय के तौर पर कुल 76 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 36 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट यानी गंतव्य के पहले ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के खतरे को ध्यान में रखकर रेलवे अलर्ट मोड में है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए कई कदम उठाने के साथ ही कई यात्री ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। चक्रवात से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों के ट्रेन यात्रियों के लिए संरक्षा और सुरक्षा सावधानियां भी बरती जा रही हैं।  

विज्ञापन

चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर यात्रियों और ट्रेन संचालन में सुरक्षा के संबंध में एहतियाती उपाय के तौर पर कुल 76 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 36 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट यानी गंतव्य के पहले ही रोक दिया जाएगा। इसी तरह 31 ट्रेनों को चक्रवात प्रभावित स्टेशन की जगह अन्य स्टेशन से संचालित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर एक्सप्रेस 15 जून को निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन

इसी तरह 16 जून की ट्रेन 09461 गांधीधाम-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी तो 17 जून को ट्रेन संख्या 09462 अमृतसर-गांधीधाम स्पेशल निरस्त की गई है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09461 गांधीधाम-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14312 भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस अपनी यात्रा पालनपुर स्टेशन से प्रारम्भ करगी। यह रेलगाड़ी पालनपुर–भुज के बीच आंशिक रूप से बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें