फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर : कैशलेस होंगे स्टेशनों के टिकट काउंटर

Fri, 16 Dec 2016 12:24 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
टिकट काउंटर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही यात्री एटीएम अथवा डेबिट कार्ड से आरक्षित और अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दिल्ली डिवीजन के क्लास ए और बी में शुमार इस सेक्शन के तीनों फरीदाबाद ओल्ड, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशनों पर दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगा दी जाएगी। पहले चरण में उक्त तीनों स्टेशनों को कैशलेस बनाने की योजना है। दूसरे चरण में सभी अनारक्षित टिकट काउंटरों पर पीओएस मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि नोटबंदी के बाद रेलवे ने खुद को कैशलेस बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए देशभर के सभी आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों पर पीओएस मशीनें लगाने का ऐलान किया गया है। पहले चरण में क्लास ए, बी और सी कैटेगरी के स्टेशनों का चुना गया है।

उनमें फरीदाबाद ओल्ड और बल्लभगढ़ स्टेशन ए कैटेगरी में आता है जबकि न्यूटाउन और पलवल स्टेशन बी कैटेगरी में। ओल्ड स्टेशन पर आरक्षित टिकटों के लिए चार काउंटर, बल्लभगढ़ में दो और पलवल में एक काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों की मानें तो ओल्ड से प्रतिदिन करीब 790 यात्री, बल्लभगढ़ से 450 और पलवल स्टेशन से 220 यात्री आरक्षण टिकट कराते हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों को टिकट का भुगतान पीओएस मशीन के जरिए अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ही करना पड़ेगा। यानी प्रतिदिन करीब 1500 यात्री कैशलेस तरीके से टिकट बुक करा सकेंगे। तीनों स्टेशनों पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह तक मशीनें लगने की उम्मीद है।

56 फीसदी यात्री इंटरनेट से टिकट कराते हैं बुक
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज भी प्रतिदिन करीब 56 फीसदी यात्री इंटरनेट के जरिए अपने टिकट बुक कराते हैं। इनमें से 81 फीसदी तत्काल टिकट ऑनलाइन के जरिए ही बुक होते हैं। महज 19 फीसदी यात्रियों का ही तत्काल टिकट काउंटर से बुक हो पाता है। कुल मिलाकर आरक्षित और अनारक्षित 44 फीसदी यात्री काउंटर से टिकट खरीदते हैं। रेलवे की योजना है कि टिकटों की बुकिंग और खरीददारी शत प्रतिशत कैशलेस हो।

प्रस्ताव भेजा है बोर्ड को
फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल के आरक्षित टिकट काउंटरों पर पीओएस लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि दिसंबर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह में मशीनें लग जाएंगी। दूसरे चरण में अनारक्षित टिकट काउंटरों को कवर किया जाएगा। मशीन लगने के बाद भी नकदी का विकल्प रखा जाएगा, क्योंकि बहुत से ऐसे भी यात्री आते हैं जिनके पास एटीएम और क्रेडिट कार्ड नहीं होता। उनकी सुविधा के लिए नकदी भी ली जाएगी।- पंकज कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें