फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रैली से कारोबार पर असर को लेकर व्यापारियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ने जताई बिक्री और माल की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका, तो कुछ बोले- सामान्य दिनों की तरह खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन



सनी सिंह
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर आसपास के बाजारों के कारोबारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ व्यापारियों को यातायात प्रतिबंध, जाम और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने की चिंता है। वहीं, कई कारोबारियों का मानना है कि यदि बाजारों के रास्ते खुले रहें और पुलिस उचित व्यवस्था करे तो कारोबार पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि राजनीतिक कार्यक्रम है, इससे बाजारों की सामान्य गतिविधियां बाधित नहीं होनी चाहिए।
व्यापारी नेता परमजीत सिंह ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम और व्यापारिक गतिविधियां एक साथ चल सकती हैं, बशर्ते प्रशासन पहले से उचित इंतजाम करे। बाजारों के प्रवेश मार्ग पूरी तरह बंद करने के बजाय वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध कराए जाने चाहिए। साथ ही, यातायात व्यवस्था में बदलाव की जानकारी व्यापारियों और आम लोगों को समय रहते दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

व्यापारी नेता योगेश सिंघल ने कहा कि बड़े आयोजनों के दौरान यातायात प्रभावित होना स्वाभाविक है, लेकिन इससे पूरे बाजार का कारोबार ठप नहीं होता। यदि दुकानें सामान्य रूप से खुली रहें और बाजारों तक पहुंचने के रास्ते उपलब्ध हों तो ग्राहक खरीदारी के लिए आते रहेंगे।
इस बीच, व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पत्र लिखकर व्यापारियों की चिंताओं से अवगत कराया है। संगठन ने रैली 10 नवंबर के बाद आयोजित करने का अनुरोध किया। सीटीआई के अनुसार, रामलीला मैदान के आसपास करीब 20 थोक और खुदरा बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

यातायात प्रतिबंध और जाम की आशंका
चांदनी चौक, सदर बाजार और चावड़ी बाजार सहित आसपास के अन्य बाजारों के व्यापारियों को भी यातायात प्रतिबंध और जाम की आशंका है। उनका कहना है कि खुदरा दुकानों की बिक्री घट सकती है, जबकि थोक कारोबारियों को मालवाहक वाहनों की आवाजाही और सामान की डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें