रेलवे ने दो परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। सहायक लोको पायलट और तकनीशियन पद के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की मांग पर ट्रेन संख्या 05552 इंदौर-दरभंगा परीक्षा स्पेशल व आनंद विहार-सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेन मंगलवार की रात को रवाना होगी। इंदौर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन मंगलवार को इंदौर से रात 8:10 बजे चलेगी व बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह स्टेशन बरास्ता उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, कटनी, सतना, इलाहाबाद, छिवक्की, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदार नगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी व समस्तीपुर चलेगी।