फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए पुलिस करेगी बसों की व्यवस्था, सार्वजनिक वाहनों पर निर्भर यात्रियों को राहत

Wed, 13 May 2020 05:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विशेष रेल सेवाओं का संचालन शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से अपने गृह राज्य जा रहे हैं। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो स्टेशन के आसपास नहीं रहते, जिसके कारण स्टेशन तक पहुंचने के लिए उन्हें सार्वजनिक साधनों से लंबा सफर करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए रेलवे पुलिस ने बसों का इंतजाम किया है।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस के डिप्टी कमिश्नर हरेंद्र के सिंह ने बताया कि 12 मई से शुरू हुई सुविधा के बाद से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। इनमें से कई लोगों को सार्वजनिक साधनों से आना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो स्पेशल ट्रेन के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं और सार्वजनिक वाहनों पर निर्भर हैं उनके लिए हम बसें चलाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें