फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समीक्षा कर रेलवे के कामकाज की प्रशंसा की

Tue, 21 Oct 2025 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों से बात करने पर उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है। वैष्णव ने कहा कि टीम कड़ी मेहनत कर रही है। अब तक 1 करोड़ से अधिक यात्री विशेष ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं। दिल्ली क्षेत्र में औसतन 4.25 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को छठ पूजा को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मिनी कंट्रोल रूम का दौरा किया, जहां से पूरे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा निगरानी की जाती है।

विज्ञापन

रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों से बात करने पर उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है। वैष्णव ने कहा कि टीम कड़ी मेहनत कर रही है। अब तक 1 करोड़ से अधिक यात्री विशेष ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं। दिल्ली क्षेत्र में औसतन 4.25 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। रेलवे ने चिकित्सा सेवा का अच्छा बंदोबस्त किया है। 
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वॉर रूम में यात्रियों की आवाजाही की समीक्षा कर रेलवे कामकाज की प्रशंसा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं। उन्होंने बताया कि इस साल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लगभग 12,000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें