फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीडॉटकॉम पर फंसाया: इंजीनियर ने खुद को कुंवारा बता डीयू छात्रा संग किया दुष्कर्म, निकला दो बच्चों का बाप

Mon, 06 Feb 2023 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्रा ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे संबंध तोड़ दिए और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पिछले सप्ताह छात्रा आरोपी के घर पहुंच गई। घर पर विपिन की पत्नी व बच्चे मिले। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के इंजीनियर ने शादी के लिए प्रोफाइल बनाकर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी इंजीनियर ने शादी के लिए शादीडॉटकॉम पर प्रोफाइल बनाया और खुद को कुंवारा बताया। 

विज्ञापन

आरोपी युवती के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर मामला दर्जकर शकरपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी इंजीनियर विपिन कारपेंटर शादीशुदा है और दो बच्चों को पिता है।

मूलरूप से राजगढ़, मध्यप्रदेश निवासी विपिन कारपेंटर भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर है। उस समय उसकी तैनाती बड़ौदा हाउस में है। आरोपी ने जून, 2022 में शादीडॉटकॉम पर शादी के लिए फर्जी नाम व फोटो से अपना प्रोफाइल बनाया और खुद को कुंवारा बताया। 

इसके माध्यम से उसकी सिरसपुर की रहने वाली युवती से जान-पहचान हुई। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए कर रही है। जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने शादी की बात कर छात्रा का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह जून से लेकर सितंबर, 2022 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 

छात्रा ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे संबंध तोड़ दिए और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पिछले सप्ताह छात्रा आरोपी के घर पहुंच गई। घर पर विपिन की पत्नी व बच्चे मिले। 

पीड़िता को तब पता लगा कि आरोपी विपिन शादीशुदा है तो उसने इसकी शिकायत प्रीत विहार थाने में दी। प्रीत विहार थाने से शिकायत को शकरपुर थाने में भेजा गया। तीन फरवरी को मामला दर्जकर एसआई संगीता ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन

एसआई संगीता की टीम ने जांच के बाद आरोपी को पांच फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें