फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबकः कोहरे के कारण 104 लोकल ट्रेने निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण हुए पलवल-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन हादसे से सबक लेते हुए उत्तर रेलवे ने सौ से ज्यादा लोकल ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


निरस्त की गई ज्यादातर ट्रेनों दिल्ली और एनसीआर के रूट पर दौड़ती हैं। ऐसे में इन शहरों के बीच रोजाना आने जाने के वालों को सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों का सहारा लेना होगा।

रेलवे ने दिल्ली से गाजियाबाद, फिरोजपुर, शामली, रोहतक, पलवल, सीतापुर सिटी, अंबाला समेत उत्तर रेलवे के अन्य स्टेशनों के बीच चलने वाली 104 ट्रेनों को अगले आदेश तक निरस्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये हैं वो प्रमुख ट्रेनें जो हुईं निरस्त

इसके साथ ही 17 ट्रेनें पूरी दूरी नहीं तय करेंगी। यानी इन ट्रेनों की दूरी कम कर दी गई हैं। ऐसे में अब कोहरे के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे के दौरान हर साल लोकल ट्रेन को निरस्त कर दिया जाता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुरानी दिल्ली-फिरोजपुर, दिल्ली-शामली, गाजियाबाद-निजामुद्दीन, निजामुदद्दीन-शकूरबस्ती, गाजियाबाद-शकूरबस्ती, निजामुद्दीन-नई दिल्ली, रोहतक-पानीपत, पानीपत-नई दिल्ली, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र, अंबाला-मेरठ सिटी, पुरानी दिल्ली-शामली, पलवल-शकुरबस्ती, मुरादाबाद-चंदौसी, वाराणसी-मुगलसराय, प्रयाग-फैजाबाद, पलवल-अलीगढ़, हरिद्वार-ऋषिकेश, हापुड़-गाजियाबाद समेत ज्यादातर लोकल ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर ट्रेन कोहरा छंटने के बाद ही चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मध्य फरवरी तक कोहरा छंट गया तो फिर से यह ट्रेन ट्रैक पर बहाल कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें