फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे अधूरे प्रोजेक्ट को शुरू करने आ रहे रेलमंत्री

Sun, 27 Nov 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद(पलवल)
विज्ञापन
रेलमंत्री - फोटो : Getty
विज्ञापन
आधे अधूरे प्रोजेक्ट चौथी लाइन की शुरूआत करने के  लिए रविवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु पलवल आ रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम अरूण कुमार अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ पलवल तक ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
  आपको जानकर हैरानी होगी कि पलवल से असावटी तक चौथी लाइन पर ट्रेन दौड़ाने के लिए रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने गत 19 अक्तूबर 2015 को ही अनुमति दे चुके हैं। 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाने की योजना है। न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद में अभी ये प्रोजेक्ट अधूरा है।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 20 नवंबर को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में मथुरा से पलवल तक चौथी लाइन की शुरूआत की थी। इसी कड़ी में रेलमंत्री सुरेश प्रभु पलवल से असावटी के बीच चौथी लाइन की शुरूआत करने आ रहे हैं। शनिवार को डीआरएम अरूण कुमार अरोड़ा अपनी टीम के साथ नई दिल्ली से पलवल तक ट्रैक का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

  यार्ड से जुडने का काम अधूरा:
न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद में लाइन तो बिछा दी गई है लेकिन उसे यार्ड से कनेक्ट नहीं किया जा सका है। ओल्ड स्टेशन पर तो पूरी बिल्डिंग टूटने के बाद ही उसे पूरा किया जाएगा। अन्य स्टेशनों पर भी काम अधूरा है। प्याला हाल्ट पर चौथी लाइन को जोडने का काम चल रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब प्रोजेक्ट ही अधूरा है तो  उसे शुरू करने की इतनी जल्दी क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें