फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार: दिल्ली पुलिस का चार जगह छापा, 29 महिलाएं कराईं मुक्त; 15 आरोपी पकड़े

Fri, 27 Nov 2026 01:52 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सेंट्रल जिले में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए लोगों में स्पा संचालक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिले हैं। आईटीपी एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सेंट्रल जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार चलाए जाने के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 26 नवंबर को नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाके के चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 29 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार/हिरासत में लिया, जिनमें स्पा संचालक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल हैं। चार मामलों में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (आईटीपी एक्ट) के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटरों में मसाज और अन्य सेवाओं की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित थानों की टीमों ने डिकॉय ग्राहक भेजकर जानकारी की पुष्टि की। आरोपित गतिविधियों की पुष्टि होने पर एक साथ चार जगह छापेमारी की गई।

पहाड़गंज और नबी करीम में कार्रवाई
नबी करीम थाना पुलिस ने रामनगर स्थित ए-वन स्पा एंड सैलून पर छापा मारकर छह महिलाओं को मुक्त कराया। मौके से मालिक, सह-मालिक, मैनेजर समेत आठ आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आईटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के अलावा स्पा संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 223ए के तहत भी कार्रवाई की।
विज्ञापन


वहीं, पहाड़गंज के मेन बाजार स्थित ऑर्गेनिक स्पा में छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, मैनेजर ग्राहकों को स्पा सेवाओं की आड़ में अतिरिक्त सेवाएं देने की पेशकश कर कथित देह व्यापार करा रही थी। मौके से पांच हजार रुपये, तीन कंडोम, रजिस्टर और पेन बरामद किए गए। मैनेजर को पकड़कर पाबंद किया गया।

करोल बाग के दो स्पा सेंटरों में 20 महिलाएं मिलीं
करोल बाग के मौर्य स्पा और हेरिटेज स्पा में भी डिकॉय ग्राहक भेजकर कार्रवाई की गई। मौर्य स्पा में ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने कथित अतिरिक्त सेवा के लिए 1500 रुपये दिए। यहां से 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया और दो मैनेजर समेत छह लोगों को पकड़ा गया।

दूसरी कार्रवाई हेरिटेज स्पा में हुई। यहां डिकॉय ग्राहक ने एक हजार रुपये नकद और एक हजार रुपये ऑनलाइन देकर कथित गतिविधि की पुष्टि की। मौके से 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया और रिसेप्शनिस्ट-कम-मैनेजर को पकड़ा गया। चारों स्पा सेंटरों के खिलाफ आईटीपी एक्ट की धारा 3, 4 और 5 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने नकदी, ग्राहक रजिस्टर, लाइसेंस दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं।

बिना पुलिस वेरिफिकेशन कर्मचारी रखने पर भी केस
इसके अलावा पटेल नगर थाना पुलिस ने ईस्ट पटेल नगर स्थित द पैलेस स्पा और द गैलेक्सी स्पा में कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराने पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों ने कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराने की बात स्वीकार की। इस संबंध में बीएनएस की धारा 223(ए) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस सभी मामलों में आरोपियों की भूमिका और अन्य संभावित लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें