फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद सीएम उडनदास्ते ने किया औचक निरीक्षण

Tue, 01 Mar 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम उडन दस्ते ने मंगलवार को सोहना नगर परिषद कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। परिषद पर अवैध कॉलोनियों में सड़कों के निर्माण पर लाखों रुपये की राशि के अपव्यय का आरोप है। जिसकी शिकायत स्थानीय नागरिकों ने लिखित सीएम कार्यालय को भेजी थी।
विज्ञापन


टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हडकंप मच गया। उडनदस्ते ने अधिकारियों से शिकायत मामले की जानकारी हासिल कर रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा है। इससे पूर्व भी टीम कई बार रिकार्ड मुहैया कराने को आग्रह कर चुकी है।

किन्तु परिषद अधिकारी किसी भी गाज गिरने के डर से हमेशा बचते रहे हैं। सीएम उडनदस्ता टीम में डीएसपी धर्मबीर एवं सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह शामिल रहे।

सोहना नगर परिषद विभाग ने दिसंबर-2014 में दो अवैध कालोनियों की सड़क निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च की थी। ऐसी अवैध कालोनियों में एक निजी स्कूल के निकट कॉलोनी भी शामिल है।
विज्ञापन


जिसका रकबा 15 कनाल 15 मरला है। जिसमें 6 कनाल 8 मरला अवैध जमीन शामिल है। नियमानुसार अवैध कालोनियों में निर्माण कार्य गैर कानूनी है।

क्या कहते हैं अधिकारी : सीएम उडनदस्ता टीम के डीएसपी धर्मबीर ने बताया कि दोनों मामलों की शिकायत लिखित रूप में मिली है। जिस पर परिषद से करीब दो माह पूर्व रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया था। किन्तु रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया था। रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें