आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलकर लौटे राहुल तेवतिया ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि पहले मैच में वह क्रिस गेल के सामने गेंदबाजी करने में थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे।
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि गेल ने पिछले आईपीएल में शानदार पारी खेली थी। मगर शेन वाटसन द्वारा आत्मविश्वास पैदा करने के बाद उन्होंने खुलकर गेंदबाजी की।
सीही गांव निवासी तेवतिया ने बताया कि यह उनका पहला आईपीएल था। इसके तीन मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला।