फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड लेने पर राहुल ने पीएम की उड़ाई खिल्ली तो स्मृति ईरानी को फिर आया गुस्सा

Tue, 15 Jan 2019 08:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जिस अंदाज में बधाई दी, उससे स्मृति ईरानी को फिर गुस्सा आ गया। दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि वे प्रधाममंत्री मोदी को 'विश्व प्रसिद्ध' फिलिप कोटलर प्रेसिडेंट अवॉर्ड प्राप्त करने के लिए 'बधाई' देना चाहते हैं। इसी पर ईरानी का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने 'अपनों को' भारत रत्न दिया।   

विज्ञापन


राहुल की यह टिप्पणी मोदी के अवॉर्ड लेने के एक दिन बाद आई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार किसी भी राष्ट्र के मुखिया को सालाना तौर पर यह सम्मान दिया जाता है। मोदी को यह पुरस्कार राष्ट्र के उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया गया है।  

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा था कि दरअसल, यह सम्मान इतना लोकप्रिय है कि इसकी कोई ज्यूरी ही नहीं है। इसे पहले कभी नहीं दिया गया और इसके पीछे अलीगढ़ की किसी अनजानी कंपनी का आधार है। राहुल ने आगे तंज किया- ईवेंट पार्टनरः पतंजलि और रिपब्लिक टीवी।  
विज्ञापन


इस पर केंद्रीय मंत्री ईरानी भड़क गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तो किसी और ने सम्मानित किया है लेकिन गांधी परिवार ने तो अपनों को ही भारत रत्न दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें