फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रामक होंगे राहुल गांधी, तालकटोरा स्टेडियम में करेंगे राजनीतिक शंखनाद

Sat, 07 Jan 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी फिर आक्रामक होंगे। केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलेंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निजी तौर पर हमला बोलकर अगले सप्ताह राजनीतिक शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ राहुल गांधी का कार्यालय भी सक्रिय है। कांग्रेस उपाध्यक्ष विदेश प्रवास के दौरान भी इसके होमवर्क में लगे हैं।

अगले सप्ताह कांग्रेस पार्टी दिल्ली के तालकटोरा में एक दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने की योजना को मूर्त रूप देने में लगी है। यह सम्मलेन नोट बंदी के नफा-नुकसान पर चर्चा के लिए बुलाया जाना है।
Trending Videos
विज्ञापन

तारीख भी तय होना बाकी है

इसमें देश भर से कांग्रेस के नेता और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। हालांकि के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि अभी इसकी रूपरेखा तय नहीं हुई है।

तारीख भी तय होना बाकी है। सुरजेवाला का कहना है कि आज छह जनवरी को देर रात तय सबकुछ तय हो जाएगा। माना यह जा रहा है कि यह एक दिन का सम्मेलन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का होगा।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद कांग्रेस पार्टी के इस आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

पार्टी के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि दिल्ली में केन्द्र सरकार की नीतियों, रीतियों पर घेरकर कांग्रेस उपाध्यक्ष उ.प्र., उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर तक अपना संदेश देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें