राजनेता जुटें और राजनीति न हो। ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है। कुछ यही स्थिति रही शुक्रवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की।
राहुल गांधी गुड़गांव में आंखों के एक अस्पताल के उद्घाटन के समारोह में भाग लेने आए थे। इस दौरान वे करीब एक घंटा तक हरियाणा के राजनेताओं से घिरे रहे, पर सियासत की कोई बात नहीं की।
राहुल गांधी ने आई हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में करीब पांच मिनट का जो भाषण दिया, उसमें भी राजनीति कोई झलक नहीं दिखी। जबकि अभी कमला बेनीवाल और उत्तर प्रदेश में सांपद्रायिक दंगे को लेकर इन दिनों भाजपा को लेकर राहुल गांधी काफी आक्रमक हैं।