फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोलते रहे, रामलीला मैदान में भाषण खत्म होने से पहले ही खाली हुईं कुर्सियां

Wed, 08 Mar 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामलीला मैदान में भाषण देते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में रामलीला मैदान बेशक भरा हुआ था, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण खत्म होते-होते ज्यादातर कुर्सियां खाली हो गयी थी। देर शाम करीब सात बजे जैसे ही राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया, लोगों ने वापसी का रूख किया।
विज्ञापन


मंच से राहुल गांधी बोलते रहे और कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान छोड़कर जाते रहे। नजफगढ़ से रामलीला मैदान पहुंचे एक कार्यकर्ता ने बीच में ही वापसी करने के सवाल पर जवाब दिया कि बहुत देर हो गयी है। वापस घर लौटने में अभी घंटों का वक्त लगेगा।

ऐसे में राहुल गांधी को मंच पर देखकर वापस लौट रहा हूं। दरअसल, कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन का समय 4.30 बजे तय किया था। लेकिन नेताओं के आने में काफी विलंब हुआ।
विज्ञापन

​5 बजे के ही बाद ही मंच पर नेताओं का आना शुरू हुआ

गुफ्तगू करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
​5 बजे के ही बाद ही मंच पर नेताओं का आना शुरू हुआ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6.30 बजे के करीब कार्यक्रम में आये। उधर, अंधेरा होने से सामने मंच का मंच भी ठीक नहीं दिख रहा था। 

इसके बाद दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने अपनी बात रखी। सात बजे के करीब राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया। लेकिन एक तरफ राहुल गांधी ने माइक थामा, दूसरी तरफ कार्यकर्ता वापसी करने लगे।

थोड़ी देर बाद ही मीडिया गैलरी के पीछे की पंक्तियां खाली हो गयी। राहुल गांधी के अपनी बात खत्म करते-करते आधा मैदान खाली हो गया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि देर से कार्यक्रम शुरू होने से वह और ज्यादा देर तक कार्यक्रम नहीं रूक सकते। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में एकजुटता दिखाने की भी हुई कोशिश

ramleela maidan, delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की तरफ आयोजित कार्यक्रम में पार्टी ने एकजुटता दिखाने की भी कोशिश की। दिल्ली प्रदेश के ज्यादातर बड़े नेता मंच पर मौजूद दिखे।

इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जर्नादन द्विवेदी व पीसी चाको के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, कांग्रेस के सभी सांसद, कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार के साथ ज्यादातर पूर्व विधायक शामिल हुये।

पीसी चाको ने इस मौके पर बताया कि पिछले ढाई सालों में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का संगठन मजबूती से तैयार किया गया है। करीब 13,000 बूथ समितियां बनायी गयी हैं। इससे 65,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। एमसीडी चुनाव में इसका असर भी दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें