फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों से मिले राहुल गांधी, मेडिकल बिल का किया समर्थन

Sun, 29 Jul 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल बिल का विरोध कर रहे डॉक्टरों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन मिला है। डॉक्टरों से मुलाकात में गांधी ने मौजूदा सत्र में बिल पर डाक्टरों के विरोध को सदन में उठाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


साथ ही डॉक्टरों की मांगों को बिल में शामिल करने की अपील भी करेंगे। यूनाइटेड आरडीए के चेयरमैन डॉ. अंकित ओम बताते हैं कि डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिलने गया था। 

वहां डॉक्टरों ने कांग्रेस अध्यक्ष को बिल की खामियों के बारे में विस्तार से बताया। जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि संसद के मौजूदा सत्र में वह इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंकित ओम बताते हैं कि देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों, छात्रों और अन्य डॉक्टर संगठन इस बिल की परिकल्पना से ही विरोध कर रहे हैं। इसके बाद संसदीय कमेटी ने इसमें कुछ बदलाव भी किए थे। 

इसके बाद भी इसमें कुछ प्रावधान ऐसे हैं जो न सिर्फ मेडिकल की पढ़ाई को व्यवसाय बना देगी बल्कि चिकित्सा को गरीबों को परेशानी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें