फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखा सिंह बोलीं- राहुल महिलाओं की नहीं करते रेस्पेक्ट, पार्टी अध्यक्ष बने तो डिजास्टर

Fri, 21 Apr 2017 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Barkha shukla singh
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले दिल्ली कांग्रेस में बगावत का एक बम बृहस्पतिवार को भी गिरा। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। बरखा ने राहुल गांधी पर महिलाओं का सम्मान नहीं करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल पार्टी अध्यक्ष बनेंगे, तो ये डिजास्टर (आपदा) होगा।
विज्ञापन


बरखा शुक्ला सिंह ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद के लायक नहीं हैं। अगर उन्हें काम नहीं आता, तो पार्टी छोड़ दें। अगर अध्यक्ष बनाए गए, तो ये डिजास्टर होगा। प्रियंका गांधी को पार्टी संभालनी चाहिए।'  

बरखा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने 13 सीटों के एमसीडी उपचुनाव के बाद बदतमीजी की थी, जिसकी शिकायत आलाकमान ने एक साल पहले की गई थी। अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी अजय माकन के खिलाफ शिकायत की है। जो राहुल गांधी के पास शिकायत लेकर जाता है, उसे टॉर्चर किया जाता है। 

कांग्रेस में लीडरशिप कमजोर

rahul gandhi-ajay makan
बरखा ने कहा है कि कांग्रेस में लीडरशिप कमजोर है। किसी नेता में राहुल गांधी के खिलाफ बोलने की हिम्मत नही है, लेकिन पिछले एक साल में मैंने महसूस किया है कि राहुल गांधी को पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान दिखाई नहीं देता। 

उन्होंने कहा कि महिला विंग को एमसीडी चुनाव में टिकट नहीं दिए गए, मैं 28 मार्च को राहुल गांधी के घर के बाहर महिला कार्यकर्ताओं सहित मिलने और विरोध दर्ज कराने पहुंची थी, लेकिन एक चपरासी तक मिलने के लिए नहीं भेजा। राहुल गांधी की एक फोटो दिखाकर बरखा ने कहा, उसी रात पहले नवरात्र पर एक होटल में राहुल गांधी पार्टी कर रहे थे।  
    
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के लिए होता है। विनय कटियार के खिलाफ प्रदर्शन हम करते हैं, बावजूद सम्मान नहीं मिला। महिला सुरक्षा की बात राहुल गांधी और अजय माकन भी करते हैं, लेकिन कथनी और करनी में फर्क है।
विज्ञापन

सिर्फ गांधी परिवार से नहीं मेरा राजनीतिक करियर    

Barkha shukla singh
प्रदेश महिला कांग्रेस बरखा सिंह ने पद से इस्तीफा देने के साथ कहा है कि पार्टी नहीं छोड़ेंगी। वह बीजेपी में नहीं जा रहीं। उन्होंने कहा, 'ये पार्टी किसी एक आदमी या परिवार की पार्टी नहीं है, उनके नाम पर पंजीकरण नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी मुझपर कार्रवाई करती है तो कोर्ट जाऊंगी। सिर्फ गांधी परिवार की वजह से मेरा राजनितिक करियर नहीं है, मैं फ्रीडम फाइटर के परिवार से हूं।'                  

बता दें कि बरखा सिंह दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम विधानसभा से 2003-08 और 2008-13 में विधायक रही हैं। 2013 के चुनाव में हार के बाद 2015 में चुनाव नहीं लड़ी। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं।

यही वजह है कि दिल्ली में अजय माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद उस समय महिला कांग्रेस अध्यक्ष रही ओनिका मेहरोत्रा को हटाकर बरखा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अजय माकन के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा था।                   
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें