फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार चलाने के बजाय मैदान छोड़कर भाग गई AAP'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के अंबेडकर नगर विराट सिनेमा ग्राउंड पर भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


‘आप’ को समर्थन देने के मामले में सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने जनता की आवाज समझकर समर्थन दिया था, लेकिन उन्होंने जो वादे किए थे, पूरे नहीं किए। सरकार चलाने की बजाय वो भाग गए।’

घोषणापत्र को लेकर 19 मिनट के भाषण में राहुल ने कहा, ‘कांग्रेस को जो आपने बताया, उसे शामिल किया गया। भाजपा ने अभी तक कुछ नहीं बनाया। सब कुछ एक व्यक्ति जानता है। उसे राय की जरूरत नहीं है।’ अपने वोट बैंक को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वे गरीब व पिछड़ों के लिए लड़ेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

'बीजेपी बिजनेसमैन की सरकार चाहती है'

भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘2014 में लड़ाई विचाराधारा की है। वो चाहते हैं कि बिजनेसमैन की सरकार बने। उन्हीं का फायदा हो। हम भी चाहते हैं तरक्की हो, लेकिन फायदा सिर्फ बिजनेसमैन को नहीं बल्कि सबको मिले। भाजपा के लोग कहते हैं कि चौकीदार की जरूरत है। उसे आगे भी किया है।

हम कहते हैं एक नहीं बल्कि 10-12 करोड़ चौकीदारों की जरूरत है। अधिकार देकर आपको चौकीदार बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि आम आदमी के पैर के नीचे अधिकार का फर्श हो।’

नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस त्याग की राजनीति करती है। भाजपा एक व्यक्ति की राजनीति करती है। ये समझते हैं कि इसकी आमजन को जानकारी नहीं है। एक आदमी सत्ता में आएगा सब ठीक हो जाएगा। हम कहते हैं सबको शक्ति दो।’
विज्ञापन

राहुल ने लगाई वादों की झड़ी

राहुल गांधी ने रैली में शामिल हर वर्ग व तबके के लिए कुछ न कुछ कहा। उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार आएगी तो गरीबों को स्वास्थ्य का अधिकार, झुग्गी-झोपड़ी और गांव व शहर में रहने वाले गरीबों को सिर पर छत का अधिकार देंगे।

युवाओं के लिए औद्योगिक कॉरिडोर बनाकर रोजगार दिया जाएगा। अभी जो मोबाइल, जूते या अन्य सामान चीन से लाते हैं, सब यहीं बनेगा।

महिलाओं को लुभाने के लिए राहुल ने कहा, ‘ऐसा दिन आएगा, जब लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी महिलाएं दिखेंगी। अभी विपक्ष ने रोका है लेकिन हम बिल पास करके दिखाएंगे। भाजपा सिर्फ पोस्टर में महिलाओं को शक्ति देने की बात कर रही है। हमने महिलाओं को सुपर पॉवर नहीं बनाया तो देश सुपर पॉवर नहीं बनेगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें