फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा बस 4 तक इंतजार करो

Fri, 31 Jan 2014 06:17 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूपीएससी अभ्यर्थियों को चार फरवरी तक इंतजार करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार रात को सैकड़ों की संख्या में राहुल गांधी के आवास पर धरना देने के बाद बृहस्पतिवार को भी छात्र वहां जमा रहे और सुबह उनका एक प्रतिनिधिमंडल यूपीए उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिला।

छात्रों की समस्याओं से रूबरू हुए राहुल गांधी ने छात्रों के हित में जल्द फैसला करने की बात कही। वहीं छात्रों को संबोधित करने के लिए बाहर आए कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने छात्रों से चार फरवरी तक इंतजार करने की अपील की।
विज्ञापन


माकन ने कहा कि चार फरवरी तक वे छात्रों की प्रमुख दो मांगों के संबंध में फैसला कर लेंगे। इस दौरान छात्रों ने यूपीएससी पाठ्यक्रम में बदलाव कर लागू किए गए सीसैट एप्टीट्यूड वाले प्रश्नपत्र को क्वालीफाइंग करने की मांग की।

छात्रों ने कहा कि 2011 में लाया गया सीसैट का एप्टीट्यूड प्रश्नपत्र भेदभावकारी है। जहां यह तकनीकी छात्रों के लिए आसानी से अंक दिलाने वाला है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली प्रतिभाओं के लिए नकारात्मक साबित हो रहा है।

इसके साथ ही कई सालों से तैयारी कर रहे छात्रों ने लागू किए गए नए पाठ्यक्रम के हिसाब से खुद को ढालने के लिए तीन अतिरिक्त प्रयास और उम्र सीमा में तीन साल की छूट की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्रा दीपिका ने कहा कि वे बदलावों का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन इन बदलावों के लिए तैयार होने के लिए यूपीएससी से कुछ समय देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी फैसला नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें