‘दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा मोहम्मद रहमत पाशा फिरौती के लिए विदेशी नागरिकों को अगवा करने की योजना बना रहा था। फिरौती की रकम को वह आतंक के रास्ते में इस्तेमाल करना चाहता था।’
स्पेशल सेल के मुताबिक रहमत आईएस की विचारधारा से खासा प्रभावित था। रहमत के अलावा हैदराबाद के कई नौजवान भी जिहादी विचारधारा से प्रभावित है। रहमत इन लड़कों के संपर्क में भी था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया है कि भारत में वह आतंक का अपना नेटवर्क तैयार कर रहा था।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिहादी विचारधारा की वजह से रहमत हैदराबाद के कुछ लोगों के संपर्क में आया। हैदराबाद से रहमत को बरेली भेज दिया गया।