फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने पेश किया अपना एक साल का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 05 Jul 2021 01:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • राघव चड्ढा ने कहा कि 24 घंटे विधायक हेल्पलाइन 9910944444 की शुरूआत की
  • सीसीटीवी कैमरे के लिए 2300 स्थान चिन्हित किए गए
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी से राजेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को अपना एक साल का रिपोर्ट कार्ड ’पहला साल बेमिशाल’ पेश किया। उन्होंने कहा कि पिछला साल कोरोना के कारण बेहद मुश्किल भरा रहा, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनता की सेवा का हर मुमकिन प्रयास किया।
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि 24 घंटे विधायक हेल्पलाइन 9910944444 की शुरूआत की है। क्षेत्र के निवासियों के लिए हेल्पलाइन एक जीवन रेखा के रूप में बनकर उभरी है। इस हेल्पलाइन पर अभी तक 75074 कॉल आई हैं और लोगों की मदद की गई। इसके अलावा बुद्ध नगर, गैस गोदाम टोडापुर, दसघरा समेत कई ऐसे इलाकों में पानी पहुंचाया, जहां आजादी के बाद आज तक पानी नहीं पहुंचा था। साथ ही पुरानी पानी की लाइनों को बदला गया।

उन्होंने कहा कि 35 नई सड़कों के प्रोजेक्ट तैयार करवाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर नई सड़क बनाने एवं पुरानी सड़कों की मरम्मत करने का कार्य किया गया। उन क्षेत्रों तक भी सड़कें बनाई गईं, जहां पर आजादी के बाद भी विकास नहीं हुआ था। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे के लिए 2300 स्थान चिन्हित किए गए। दो हजार से अधिक नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं। करीब 2.42 किलोमीटर की नई सीवर लाइन डाली गई। वहीं 150 से ज्यादा वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें