एनसीआर के जनपदों में परिवहन विभाग का रेडियो टैक्सी चलाने का प्लान नाकाम हो गया है। दो साल बाद भी लोगों ने रेडियो टैक्सी का एक भी परमिट नहीं लिया।
अब एनसीआर परमिट की टैक्सियों के परमिट जारी किए जा रहे हैं। पहले दिन ही 170 टैक्सियों के परमिट जारी कर दिए गए। इन टैक्सियों से लोग दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और राजस्थान के एनसीआर वाले जनपदों में सफर कर सकेंगे।
परिवहन विभाग ने दो साल पहले गाजियाबाद सहित प्रमुख शहरों में रेडियो टैक्सी चलाने की योजना तैयार की थी। ये टैक्सियां केवल यूपी में दौड़ सकती थीं। इनको दिल्ली में जाने की इजाजत नहीं थी।